मल्लाहों को मिले अनु. जनजाति का दर्जा
मल्लाह चेतना विकास मंच रोसड़ा का एकदिवसीय सम्मेलन शहर के नायक टोली स्थित बाबा अमर ¨सह स्थान में संपन्न हुआ।
समस्तीपुर। मल्लाह चेतना विकास मंच रोसड़ा का एकदिवसीय सम्मेलन शहर के नायक टोली स्थित बाबा अमर ¨सह स्थान में संपन्न हुआ। जिसमें उपस्थित मल्लाह समुदाय के सैकड़ों लोगों ने एक स्वर से अनुसूचित जनजाति का दर्जा पाने के लिए संघर्ष का एलान किया। मौके पर मौजूद मोरवा के विधायक विद्यासागर ¨सह निषाद ने जनजाति का दर्जा देने के लिए राज्य सरकार की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को एकता कायम रखने तथा अपने-अपने बच्चों को निश्चित रूप से शिक्षा से जोड़ने की सलाह दी। वहीं विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक डा. अशोक कुमार ने भी सरकार द्वारा इस जाति के लिए किये जा रहे कार्यों को गिनाया। साथ ही केन्द्र में भी इसकी मान्यता दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा सहयोग का वादा किया। पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने जिला स्तर पर मल्लाह सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। साथ ही आए दिन इस जाति पर हो रहे अत्याचार पर विरोध जताया। इसके अलावा कृषि विभाग के संयुक्त सचिव रामप्रकाश सहनी, डा. राजभूषण चौधरी, डा. धर्मेन्द्र कुमार, विन्देश्वरी प्रसाद सहनी, अशोक निषाद, प्रियंका कुमारी, उमेश मुखिया, रामसुखित सहनी आदि ने भी अपना विचार रखा। अध्यक्षता कपिलदेव सहनी तथा संचालन राजेन्द्र सहनी और धन्यवाद ज्ञापन चन्दन कुमार ने किया। मौके पर सुरेश सहनी, अमरदीप सहनी, ईश्वर सहनी, छोटू सहनी, मुनेश्वर सहनी, दशरथ सहनी, सत्यनारायण मुखिया, रंजीत सहनी, शिवजी सहनी, लालो सहनी, राकेश सहनी एवं श्यामसुंदर सहनी समेत सैकड़ों उपस्थित थे।