मुखिया के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं एएनएम
समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र बाबुपुर में कार्यरत एएनएम सुशीला देवी के स्थानांतरण की मांग स्थानीय मुखिया विजय कुमार सहनी ने की है।
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 03:00 AM (IST)
समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र बाबुपुर में कार्यरत एएनएम सुशीला देवी के स्थानांतरण की मांग स्थानीय मुखिया विजय कुमार सहनी ने की है। बुधवार की दोपहर 11 बजे मुखिया पंचायत समिति सदस्य इन्द्रा देवी के साथ उक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। तालाबंदी की स्थिति में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामविलास महतो संग स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार राय के पहुंचने के बाद एक बजे एएनएम पहुंची। पूछने पर तबादला करने की बातें कही। इस आलोक में मुखिया ने उक्त एएनएम के स्थानांतरण की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें