अम्मा के निधन पर शोक का सिलसिला जारी
समस्तीपुर। स्थानीय कर्पूरी आश्रम परिसर में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
समस्तीपुर। स्थानीय कर्पूरी आश्रम परिसर में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में राजद के जिलाध्यक्ष विनोद राय, मुनेश्वर ¨सह, पप्पू यादव, प्रमोद पंडित, रामवरण महतो, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, प्रेम कुमार शर्मा, मन्नु पासवान, जितेन्द्र ¨सह, उमेश प्रसाद यादव, सुन्देश्वर राय, रवि कुमार, रामविनोद पासवान शिव शंकर राय आदि लोग मौजूद थे। सरायरंजन, संस.: प्रखंड क्षेत्र में तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जललिता के निधन पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा नें जगह-जगह शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, कमलाकांत झा, डॉ. विजय कुमार, सुजित कुमार, नवीन कुमार ठाकुर, सदानन्द झा, मो. मोतीउर रहमान, राज किशोर ईश्वर, मनोज कुमार झा, मोहन झा, आदित्य झा, उमेशचंन्द्र झा, परमानन्द मिश्र, रवीन्द्र कुमार ठाकुर आदि शामिल थे।