वार्ड सदस्य संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
प्रखंड के डढि़या मुरियारो पंचायत के वार्ड 5 में बुधवार को प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की बैठक अध्यक्ष अरूण कुमार सुमन की अध्यक्षता तथा सुनिल कुमार पाण्डेय के संचालन में हुई।
समस्तीपुर। प्रखंड के डढि़या मुरियारो पंचायत के वार्ड 5 में बुधवार को प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की बैठक अध्यक्ष अरूण कुमार सुमन की अध्यक्षता तथा सुनिल कुमार पाण्डेय के संचालन में हुई।
जिसमें वार्ड सदस्यों ने वार्ड विकास समिति का गठन नहीं कराए जाने पर आक्रोश जताते हुए पंचायतों के मुखिया व बीडीओ की मिलीभगत का परिणाम बताया। सदस्यों ने कहा कि अबतक समिति का गठन नहीं होने से विकास कार्य बाधित हो गया है। वहीं मुखिया द्वारा बगैर सदस्यों की जानकारी के ही कार्यकारणी की बैठक तैयार की जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए संघ ने 28 फरवरी को उक्त मुद्दे को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना देने का फैसला लिया है। सदस्यों ने देवखाल चौर के चिन्हित भूमि पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण में चल रही साजिश की ¨नदा करते हुए इसकी तीव्र ¨नदा की। मौके पर राममनोहर राय, महेश प्रसाद ¨सह, महेश्वर चौरसिया, ललन चौरसिया, देवानन्द राम, पुष्पा देवी, रूणा देवी, भोलिया देवी, अमर पासवान सहित दर्जनों वार्ड सदस्य मौजूद थे।