आकांक्षा के हत्यारों को मिले फांसी
समस्तीपुर। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन जिला कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बीआरबी क
समस्तीपुर। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन जिला कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बीआरबी कॉलेज परिसर से जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए बीआरबी कॉलेज के मुख्य द्वार पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। अध्यक्षता आइसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार एवं संचालन आइसा जिला सचिव चंदन कुमार बंटी ने की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक का पुतला दहन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने विद्यापतिनगर के बोचहा के 9 वीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा के हत्या की ¨नदा की। साथ ही पुलिस अधीक्षक से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी और विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग की। आइसा जिला सचिव ने कहा कि हाल के दिनों में लगातार छात्राओं पर हमला बढ़ गई है। चाहे नैंसी हत्याकांड हो या डीका या फिर आकांक्षा की निर्मम हत्या हो, पुलिस प्रशासन मौन है। सभा को इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ¨सह, राम लाल, आइसा के बीआरबी कॉलेज अध्यक्ष मनीष राय, शिव झा, राजू झा, अमरजीत कुमार, शाहनवाज, रंजन जायसवाल, दीपक राय, आशुतोष झा, आइसा जिला उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद पासवान, सुजीत कुमार, मो. सद्दाम, मोनू कुमार, अर¨वद कुमार, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, राजू शर्मा, मो. सरताज ने संबोधित किया।