अग्निपीड़ितों से मिले सहकारिता मंत्री
समस्तीपुर। विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत हरपुरबोचहा पंचायत के खनुआं सहनी टोल में शुक्रवार को हुई भीषण
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 11:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 01:07 AM (IST)
समस्तीपुर। विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत हरपुरबोचहा पंचायत के खनुआं सहनी टोल में शुक्रवार को हुई भीषण आगलगी की घटना के बाद रविवार को सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता गांव में जाकर पीड़ितों से मिले। उन्होंने बारी बारी से पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की सेवा के लिए तत्पर है। मौके पर मुखिया प्रेमशंकर ¨सह, प्रखंड राजद अध्यक्ष रामउद्गार महतो, सुबोध कुमार ¨सह, रामाकांत भारती, गोपाल साह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें