जलालपुर से गायब किसान चकसाहो से बरामद
समस्तीपुर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से गायब हुए किसान को पुलिस ने शनिवार की देर रात पटोर
समस्तीपुर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से गायब हुए किसान को पुलिस ने शनिवार की देर रात पटोरी थाना के चकसाहो गांव के समीप से बरामद किया। ज्ञात हो कि जलालपुर के 80 वर्षीय किसान सुखदेव महतो शुक्रवार की रात्रि अपने घर से गायब हो गए थे। शनिवार की सुबह परिजनों ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दो लोगों को नामजद किया था। शनिवार को छानबीन के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि सुखदेव महतो को चकसाहो-¨बदगामा पथ से गुजरते हुए देखा गया है। इसी सूचना पर ओपी अध्यक्ष जागेश्वर राय ने छापेमारी कर उन्हें चकसाहो गांव से बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद वृद्ध को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया। हालांकि बरामदगी के बाद अभी इस रहस्य पर से पर्दा नहीं उठा है कि वे गायब हुए था या अपहरण हुआ था। पुलिस अब भी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताते चलें कि शुक्रवार को वृद्ध का बगल के उस परिवार से झगड़ा हुआ था, जो गंगा के कटाव से विस्थापित होने के बाद वहां अस्थायी रूप से रह रहा था। उसी रात वे अचानक घर से गायब हो गए थे। परिजनों ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराकर विस्थापित होकर आए परिवार के पिता-पुत्र को नामजद किया था।