डीआरएम ने संभाली चे¨कग की कमान
समस्तीपुर। स्थानीय जंक्शन पर शनिवार को उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब मंडल रेल प्रबंधक सुधांश
समस्तीपुर। स्थानीय जंक्शन पर शनिवार को उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब मंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने सहरसा जाने वाली गाड़ी में पहुंच कर खुद ही टिकट चे¨कग शुरू कर दी। इससे विभिन्न कोचों में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में अफरा - तफरी मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। जब तक ट्रेन के अन्य कोच में सफर करने वाले यात्री कुछ समझ पाते इससे पूर्व ही ट्रेन सहरसा के लिए प्रस्थान कर गयी। डीआरएम भी रेल महकमा के अन्य आलाधिकारियों के साथ टिकट चे¨कग करते सहरसा के लिए प्रस्थान कर गये। बताया जाता है कि चे¨कग के दौरान डीआरएम ने न केवल बेटिकट यात्रियों की खैर ली, बल्कि ट्रेन में यात्रियों के सुविधा व समस्या पर भी नजर डाली। अभियान के दौरान पकड़ाये बेटिकट यात्रियों के संबंध में समाचार प्रेषण तक जानकारी नहीं मिल सकी है।