किसान समय पर कराएं मिट्टी जांच
रोसड़ा । शुक्रवार को रोसड़ा में आयोजित कृषि महोत्सव के दौरान किसानों को नई तकनीक से खेती के कई गु
रोसड़ा । शुक्रवार को रोसड़ा में आयोजित कृषि महोत्सव के दौरान किसानों को नई तकनीक से खेती के कई गुर सिखाये गए। मौके पर पहुंचे विशेषज्ञों ने बुआई से लेकर फसल की कटाई तक का वैज्ञानिक पद्धति बताते हुए इसे अपनाने पर बल दिया। तकनीकी विशेषज्ञ अशोक कुमार यादव ने जीरो टीलेज पर धान की बुआई करने तथा पैरी ट्रान्सप्लान्टर मशीन से धान रोपने की सलाह दी। वहीं मिट्टी जांच पदाधिकारी रामाधार ¨सह ने खेतों में अच्छी फसल के लिए समय-समय पर मिट्टी की जांच करना आवश्यक बताया। उन्होंने रासायनिक खादों को त्याग कर जैविक खादों के उपयोग पर विशेष रूप से बल दिया। तथा बीज के अंकुरण के संबंध में भी किसानों को विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिशंकर प्रसाद ¨सह ने कृषि महोत्सव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए अनुदानित दर पर मिलने वाले बीज एवं खेती से सम्बन्धित उपकरण की जानकारी देते हुए लाभान्वित होने की सलाह दी। इसके अलावा तनावरोधी योजना के तहत् बीज ग्राम मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना एवं श्री विधि के तहत् विभिन्न प्रकार के फसलों की खेती किये जाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन किसान रामप्रकाश महतो ने किया। आत्मा के सौजन्य से ई कृषि भवन परिसर में सम्पन्न हुए महोत्सव में शैलेश कुमार, संजय कुमार एवं नन्द किशोर तथा रामप्रकाश समेत दर्जनों कृषि सलाहकार एवं समन्वयक के साथ-साथ सैकड़ों किसान मौजूद थे।