चिलचिलाती धूप पर मतदाताओं का जोश हावी रहा
समस्तीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का सातवें चरण का चुनाव बुधवार को शांति पूर्वक संपन्न हुआ। छिटपुट
समस्तीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का सातवें चरण का चुनाव बुधवार को शांति पूर्वक संपन्न हुआ। छिटपुट झड़प के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। चिलचिलाती धूप के बावजूद मतदाता काफी उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों पर पर डटे रहे। बुधवार की सुबह प्रखंड के सभी 31 पंचायतों में 433 मतदान केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। निर्धारित समय के बाद भी कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। पुरुषों के साथ-साथ गांव की सरकार बनाने में महिलाओं ने भी अपनी अच्छी भागीदारी निभाई। हर मतदान केन्द्र पर पुरुष और महिलाओं की अलग-अलग कतारें लगी थी। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। मनियारपुर बूथ संख्या 377 पर पहुंची वार्ड 14 की 105 वर्षीय मतदाता मुरलिया देवी ने बताया कि वह पोती मनीषा की मदद से डेढ किलोमीटर पैदल चलकर वोट गिराने आई है। अब आगे वोट गिरा पाएंगी या नहीं इसलिए इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहती थी। पंचायत के विकास के लिए अपने पसंद का प्रतिनिधि चुनना चाह रही है। शिवनंदपुर मध्य विद्यालय बूथ संख्या 410 पर महिलाओं की लंबी कतार थी। मतदाता देवरानी देवी ने बताया कि मध्य विद्यालय में एक ही मतदान केन्द्र बनाए जाने से महिला मतदाताओं को मतदान करने परेशानी हो रही है। लंबी कतार रहने के कारण लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। तमाम बाधाओं के बाद भी मतदान के प्रति महिलाओं में जागरुकता देखने को मिली। हर उम्र की महिला मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर पूरे उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया शुरु होने के साथ ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरु हो गई थी। घड़ी की सुई के साथ-साथ धूप में गरमाहट भी तेज हो रही थी। लगातार चढ़ते तापमान के साथ वातावरण में गर्मी की तपिश को बढ़ाते जा रहे थे। फिर भी मतदाताओं पर इसका प्रभाव जरा भी नही पड़ा। एक मतदाता को छह मतपत्र पर मुहर लगानी पड़ रही थी। मतदान के शुरुआती दौर में छह मतपत्र और उसमें उम्मीदवारों की लंबी सूची मतदाताओं को उलझा रहा था। जिसका प्रभाव मतदान की गति पर पड़ा। लेकिन प्रत्याशियों की तत्परता ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में सहायक साबित हुआ। ऐसे तो चुनाव में सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता होने के कारण किसी भी उपद्रवी को उपद्रव करने का मौका नही मिला। मगर फिर भी कुछ मतदान केन्द्रों पर उपद्रवियों के द्वारा व्यवधान डालने की कोशिश की गई। जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। कुछ उम्मीदवार अपने मतदाताओं को सुबह से ही लाइन में लगाकर वोट डलवाया तो कुछ इसमें पीछे रह गए। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता का सहारा लिया। कतार में लगे दिखे तो महिलाएं अपने आंचल से गर्मी से बचने की कोशिश करती रहीं। प्रशासन द्वारा गर्मी से बचने का कोई उपाय नहीं किया गया था। हालांकि गर्मी में भी मतदाताओं में वोट देने का जोश कहीं कम नहीं दिखा और लगभग हर मतदान केन्द्रों पर लंबी लाइन देखने को मिली। चांधरपुर और केशोपट्टी में आपस में तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात कर दिए जाने के कारण ¨हसक झड़प को रोक लिया गया।