दादी के दाह संस्कार से पूर्व पोते की मौत
समस्तीपुर। प्रखंड के बसढि़या डीह गांव निवासी शंभू राय के चाची की मौत सोमवार की दोपहर हो गई। देर शाम
समस्तीपुर। प्रखंड के बसढि़या डीह गांव निवासी शंभू राय के चाची की मौत सोमवार की दोपहर हो गई। देर शाम सिमरिया घाट गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों के साथ मृतक के परिजन निकले। इसी क्रम में बरौनी के पीपरा पेट्रोल पंप के समीप टाटा 407 बस चालक से अनियंत्रित होकर पलट गयी। नतीजतन घटना में मृतका का पोता व शंभू राय का पुत्र वेदप्रकाश सुमन की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि साथ जा रहे ग्रामीण राम प्रवेश राय, राम गुलाम राय, हीरा लाल राम, माहाराजा महतो, सुधीर कुमार व ब्रजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में समाचार प्रेषण तक प्राथिमिकी की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, गांव के शंभू राय की चाची की मौत सोमवार की दोपहर हो गई। वे अपनी चाची के शव को लेकर दाह-संस्कार के लिए बेगूसराय जिले के सिमरिया के गंगा घाट बस से रहे थे। उनके साथ उनका छोटा बेटा बेद प्रकाश भी जा रहा था। इसी दौरान बरौनी के पीपरा के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर बस चालक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। जिसमें वेद प्रकाश सुमन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गांव में मातम, भाई को चढ़ा पानी
सड़क दुर्घटना में कई ग्रामीणों के घायल होने व एक युवक की मौत की दुखद घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतक इंटर का छात्र वेदप्रकाश सुमन के घर पर लोगो भीड़ उमड़ती रही। उसके पिता शंभू राय अपने लाल की मौत से बेहाल है। आंखो में सुखी आंसू लिए दरवाजे पर बैठकर हर आने - जाने वाले लोगों को टकटकी लगाकर देख रहे है। मृतक का बड़ा भाई शशिप्रकाश का घटना के बाद हाल बेहाल हो गया। नतीजतन उसकों पानी चढानी पड़ी। बहन शशिकला, नूतन व नितू बार - बार अपने भाई को खोने का गम में पागल हुई जा रही थी। मां उर्मिला देवी की चित्कार से वातावरण गमगीन होकर रह गया है। साथ हीं गांव के एक होनहार लाल की असामयिक मौत पर पूरा गांव रो रहा है। गांव के गली-गली से सिसकियां सुनी जा रही है। गांव के प्रमोद राय समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सत्वाना देने का प्रयास कर रहे है। परंतु इनका तमाम प्रयास असफल साबित हो रहा है।