मौसम शुष्क रहने की संभावना
समस्तीपुर। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, राकृवि, पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 13-17 फ
समस्तीपुर। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, राकृवि, पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 13-17 फरवरी, 2016 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं तथा इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। औसतन 3 से 8 किमी प्रति घंटा की गति से मुख्यत: पुरवा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में करीब 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने का अनुमान है। शनिवार का अधिकतम तापमान: 26.5 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान:9.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य के बराबर रहा। यह जानकारी नोडल पदाधिकारी डा. ए सत्तार ने दी है।
-------------
पिछले तीन दिनों के मौसम की स्थिति
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.1 एवं 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 86 सुबह में एवं दोपहर में 49 प्रतिशत, हवा की औसत गति 2.6 किमी प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पण 2.3 मिमी तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 8.0 घन्टा प्रति दिन रिकार्ड किया गया तथा 5 सेमी की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 13.2 एवं दोपहर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा।