कलश यात्रा के साथ महायज्ञ संपन्न
समस्तीपुर। शिवाजीनगर प्रखंड के बेला चौक स्थित जनता उच्च विद्यालय के प्रागंण में शिव भक्तों के द्वा
समस्तीपुर। शिवाजीनगर प्रखंड के बेला चौक स्थित जनता उच्च विद्यालय के प्रागंण में शिव भक्तों के द्वारा भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 1051 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लेते हुए तालाब से पवित्र जल भरकर बेला, चितौड़ा भानपुर, कोंची गांव में धुमते हुए मंडप में स्थापित किया गया। शोभा यात्रा में गाजे बाजे के साथ हाथी, घोड़ा, ऊंट आकर्षण का केन्द्र ¨बदू बना रहा। ग्यारह विद्वान पंडितों के द्वारा मिट्टी से बना सवा लाख महादेव का विधिवत पूजन करने के तत्पश्चात शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक प्रारंभ किया और शाम तक जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के लिए एक ट्रक से सिमरिया घाट से गंगा जल आयोजन समिति के द्वारा मंगाया गया था। यज्ञ स्थल पर भगवान शिव, पार्वती, गणेश जी, लक्ष्मी जी, सरस्वती, हनुमान जी, सहित अन्य देवी देवताओं की भव्य प्रतीमा का आकर्षण रहा। हरहर महादेव की जयकारों से यज्ञ स्थल सहित इलाका गुंजयमान रहा तथा भक्तिमय माहौल बना रहा। महादेव पूजन एवं जलाभिषेक में आसपास के 17 गांवों के श्रद्धालुओं एवं शिव भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर जलाभिषेक करने आए श्राद्धालुओं के बीच 15 ¨क्वटल दूध, 5 ¨क्वटल चीनी, 5 ¨क्वटल चावल का महाप्रसाद वितरण किया गया। मौके पर महेश शर्मा मधुबनी के द्वारा जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया शिव भक्ति पर आधारित गीतों का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एएसआई चन्द्रशेखर ¨सह, जिला से हवलदार मालो गोप के साथ पुलिस बल के जवान भी तत्पर थे। कार्यक्रम में आयोजक डॉ. अनिल कुमार ¨सह, रामाकान्त मंडल, शंकर कुमार, देवेश कुमार, गंगा राम मंडल, गणेश कुमार, राम गो¨वद अकेला, विनोद मंडल, राम करण मंडल, मुखिया उदन सहनी, सरपंच बाबू प्रसाद ¨सह, राम सगुन मंडल (सेठ जी), शशि कुमार ¨सह, रमेश प्रसाद ¨सह, हरेराम मंडल, महेन्द्र नारायण ¨सह, दिलीप मंडल, राधेश्याम मंडल, चन्द्रदेव राम, राजेश कुमार राम, पूर्व मुखिया गजेन्द्र प्रसाद ¨सह, ब्रहमदेव मंडल (मुनशी), राम सेवक मंडल अधिवक्ता, तरूण कुमार ¨सह, हरदेव यादव आधिवक्ता, बिलटू मंडल, मुन्ना कुमार आदि ग्रामीणों का सहयोग रहा। इसी तरह का आयोजन प्रखंड के पुरनदाही गांव में भी किया गया।