घर गिर जाने से महिला जख्मी
समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पश्चिम गांव स्थित रहिम टोला में गुरुवार की रात अचानक घ
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 11:19 PM (IST)
समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पश्चिम गांव स्थित रहिम टोला में गुरुवार की रात अचानक घर गिर जाने से दबकर एक महिला जख्मी हो गई। इस बाबत जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि मो. सुहैल का वर्षों पुरानी व जर्जर ईट और खपरैल का मकान अचानक गिर पड़ा। जिसमें घर की एक महिला सदस्य अंजुम प्रवीण जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे इलाज हेतु दल¨सहसराय ले गए। वहीं स्थानीय राजद नेता मो नसीम ने अंचल प्रशासन से जख्मी महिला को सहायता राशि देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें