गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं हम: रामविलास
समस्तीपुर। केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा देश अमीरी एवं गरीबी
समस्तीपुर। केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा देश अमीरी एवं गरीबी के बीच दो भागों में बंटा है। जो अन्न उपजाते हैं, कपड़े बुनते हैं और जूता बनाते हैं उनके बच्चों को रोटी, कपड़े व चप्पल नसीब नहीं हैं। इसलिए, बिहार में हो रहे इस चुनाव में हमारी लड़ाई गरीबों की लड़ाई है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जो बिहार के लिए जो बड़ी राशि दिए हैं, अगर महागठबंधन की सरकार बनाएंगे तो वे सब लूट-पाट के खां जाएंगे। एनडीए की सरकार बनते हीं विकास यहां शुरू हो जाएगा। मंत्री श्री पासवान शुक्रवार को प्रखंड के ¨सघियाघाट दुर्गा स्थान मैदान, खानपुर व हंसौली हाईस्कूल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। लालू प्रसाद पर प्रहार करते हुए कहा जो बेटे को पढ़ा न सका वह बिहार की जनता को क्या पढ़ाएगा। उनका बेटा महज नौवीं पास है। नीतीश कुमार ने गांव में स्कूल खोलने के बजाय शराब की दुकाने खोल बच्चों के हाथ में शराब की बोतले थमा दी। अब शाम के पढ़ने के समय युवा उसके नशे में डोलते नजर आते हैं। राजग उस घर में दीया जलाने आई हैं जहां सदियों से अंधेरा है। इस अवसर पर वक्ताओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी बिहार का चौतरफा विकास करना चाहते हैं। जबकि बड़ा व छोटा भाई लालू व नीतीश मिलकर उसको रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा इस चुनाव में खड़े राजग के सभी प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी, रामविलास पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा एवं जीतन राम मांझी के उम्मीदवार हैं। जिन्हें जीत दिलाकर राजग की सरकार बनाएं। सभा को संबोधित करने वाले में मुकेश सहनी, प्रत्याशी रमेश राय, चंद्रशेखर राय एवं अनंत कुशवाहा ने भी संबोधित किया।