श्रीमद भागवत कथा का समापन
समस्तीपुर। प्रखंड के चकवाखर चौक पर 29 अक्टूबर से चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन मंग
समस्तीपुर। प्रखंड के चकवाखर चौक पर 29 अक्टूबर से चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन मंगलवार को कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आयोजित यज्ञ में वृंदावन पधारे कथा वाचक देव कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा प्रत्येक दिन शाम 7 बजे से 10 बजे रात्रि तक कृष्ण लीला का वर्णण करते रहे। खंड खंड में विभक्त कर विशेष रूप से श्रोताओं को कृष्ण लीला से अवगत कराते रहे, 9 दिन तक आस पास के गांव के लोग भक्तिमय में लीन रहे। इस यज्ञ को सफलता के लिए स्थानीय सरपंच मीरा देवी, राम नारायण महतो विजय कुमार राय उर्फ तूफान जी मिथलेश कुमार शिवम् बीर प्रकाश सीता राम दास, विनोद साह, विवेक झा, पशुपति गिरी, राम पुनीत साह, मह श महतो, शिव लाल महतो आदि सक्रिय रूप से जुटे थे। शिवाजीनगर, संस : प्रखंड के मजरैहिया गांव के रामजानकी ठाकुरवाड़ी के प्रांगण में चल रहे ग्यारह दिनी नवाह्न व अष्टयाम यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जुलूस निकालकर श्रद्धालुओं ने मंडप में स्थापित सभी कलश एवं प्रतिमा को करेह नदी के मजरैहिया घाट पर विर्सजन कर दिया। ग्रामीणों ने गाजे - बाजे के साथ जुलूस को मजरैहिया जानकीनगर, खड़शाम, थाही आदि गांव में घुमाया। इस अवसर पर युवाओं के द्वारा आकर्षक झांकी भी निकाली गई जो लोगों काफी आकर्षित कर रहा था। आसपास के इलाके का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मौके पर मुखिया अनिल कुमार ¨सह, सुनील कुमार ¨सह, अजित कुमार ¨सह, रंजीत कुमार, बुद्दीलाल पासवान, लालन प्रसाद ¨सह, डोमी मंडल, राम विजय मंडल सहित ग्रामीणों का सरानीय योगदान रहा।