विकास के नाम पर जुमलेबाजी कर रही सरकार : असफाक
समस्तीपुर। केन्द्र व राज्य सरकार जुमलेवाजी कर गरीबों को मुर्ख बना रही है। अपराधियों व भ्रष्टाचारियों
समस्तीपुर। केन्द्र व राज्य सरकार जुमलेवाजी कर गरीबों को मुर्ख बना रही है। अपराधियों व भ्रष्टाचारियों का मनोवल बढ़ रहा है। सोच बदलने से बदलाव आती है। आजादी के बाद तमाम प्रमुख पार्टियों ने आम लोगों को विकास की जुमलेबाजी पंरपरा से ठगने का काम किया है। आज देश में यदि विकास हुआ होता तो गरीबी नहीं होती। जातिवादी परंपरा, भ्रष्टाचार अशिक्षा, गरीबी, कुपोषण एवं व्यक्तिवादी विचारधारा विकास के लिए कोढ़ साबित हो रहा है। जिसे खत्म करने की जगह आज की सरकार नित दिन नई-नई घोषणा कर हम गरीबों को गुमराह कर कुर्सी हथियानें के सिवा आगे की कुछ नहीं सोचती। उक्त बातें जनता दल राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संयोजक असफाक आलम ने कही। वे सोमवार को स्थानीय उच्च विद्यालय के परिसर में अपने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता रामविलास राम एवं संचालन सिकन्दर सलेमपुरी नें किया।