मानव का आध्यात्मिक विकास जरूरी
समस्तीपुर। मानव का आत्मिक और आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ परमात्मा और आत्मा का सही ज्ञान होना जरूरी
समस्तीपुर। मानव का आत्मिक और आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ परमात्मा और आत्मा का सही ज्ञान होना जरूरी है। जन-जन तक परमात्मा का दिव्य संदेश पहचाना इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। उक्त बातें प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रथम वर्षगांठ के मौके पर कृष्णा भाई ने कहा। उन्होनें राज योग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मा और परमात्मा के मिलन पर प्रकाश डाला। रोसड़ा में स्थापित इस संस्था के प्रथम वर्षगांठ पर रंग-बिरंगे फूलों में सजे परिसर में केक काट कर समारोह का विधिवत् शुभारंभ किया गया। घंटों चले समारोह के बीच संस्था के कई बहनों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। जिसमें स्नेहा बहन, रंजना बहन, कुन्दन बहन आदि शामिल थे। मौके पर समारोह को प्रो. पूनम बहन, रेखा बहन, सतीश भाई आदि ने सम्बोधित किया तथा प्रो. दिलीप प्रसाद लाल ने धन्यवाद दिया। इस दौरान एक स्वर से लोगों ने शांति और सछ्वाव का संकल्प लिया। इस दौरान प्रो. रामजी महतो, परमानन्द कुमार, ब्रजभूषण लाल, असर्फी महतो एवं रामेश्वर पूर्वे समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।