सोनबरसा में 270 के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई
सीतामढ़ी। विधान सभा चुनाव, दुर्गा पूजा व मुहर्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी है।
By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 12:28 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 12:28 AM (IST)
सीतामढ़ी। विधान सभा चुनाव, दुर्गा पूजा व मुहर्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी है। इसके तहत असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रहीं है। इस क्रम में जहां सोनबरसा थाना क्षेत्र में कुल 270 लोगों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की गई है, वहीं कन्हौली थाना क्षेत्र में कुल 91 लोगों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की गई है। इसके मद्देनजर दोनों थानों में कोर्ट कैम्प का आयोजन किया गया। सोनबरसा में जहां कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में 31 लोगों ने बांड भरा। वहीं कन्हौली थाना में 34 लोगों ने बांड भरा। मौके पर दोनों थाना की पुलिस व अधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें