चार वर्षों बाद भी नहीं बना संपर्क मार्ग
समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा स्थित जमुआरी नदी के गोनिया घाट पर बने पुल चार वर्षो
समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा स्थित जमुआरी नदी के गोनिया घाट पर बने पुल चार वर्षों से संपर्क मार्ग के इंतजार में है। चार वर्ष पहले बने इस पुल का वजूद सड़क नहीं होने के कारण यहां लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। बता दें कि इस बहुप्रतिक्षित पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना अन्तर्गत 2 करोड़ 71 लाख की राशि स्वीकृत की गयी थी। इस पुल की कुल लंबाई 43 मीटर है। पुल का निर्माण कार्य मार्च 2011 में ही पूरा किया जा चुका है। लेकिन पुल निर्माण के चार वर्षों बाद भी पुल के दोनों ओर संपर्क सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। नतीजतन यह पुल स्थानीय लोगों के लिए अनुपयोगी बनकर रह गया है। इस पुल पर पहुंच पथ बना दिए जाने से जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत के लोगों का नदी के पूरब बखरी बुजुर्ग एवं बथुआ पंचायतों के लोगों से सीधा संपर्क जुड़ जाता। इससे आम लोगों के अलावा किसान व व्यवसाईयों को भी काफी सुविधा होती।