Move to Jagran APP

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की बनी रणनीति

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में 03 सितंबर को जिले में होने वाली प्रदेश कार्यस

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 11:34 PM (IST)
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की बनी रणनीति

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में 03 सितंबर को जिले में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर विमर्श किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने की। बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमरन ¨सह ने कहा कि समस्तीपुर में किसान मोर्चा भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 03 सितंबर को होगी। इसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद विजय पाल ¨सह तोमर, नेता विधान मंडल सुशील मोदी, प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ¨सह, उजियारपुर लोकसभा के सांसद नित्यानंद राय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम हेतु किसान मोर्चा पदाधिकारियों के बीच दायित्वों का प्रभारी बनाया गया साथ ही आगंतुक अतिथियों का सम्मान मिथिला के परंपरा के अनुसार करने का निर्णय लिया गया। विदित हो कि सरैसा की भूमि से प्रदेश की राजद -जदयू किसान विरोधी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने भाजपा के राष्ट्रीय नेता एवं प्रदेश के नेता का आगमन होने जा रहा है। साथ ही किसान मोर्चा के सांगठनिक विस्तार के तहत राम मूर्ति चौधरी जिला महामंत्री तथा रमेश कुशवाहा के पूसा मंडल, शिव कुमार झा को शिवाजीनगर मंडल के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इस बैठक को ललन प्रसाद ¨सह, कृष्णदेव महतो, शिव शंकर चौधरी, विजय ¨सह, अरुण पांडेय, दिनेश चौधरी, सुनील झा, ललन पाठक, राम लगन सहनी, शशि चौधरी, शिव शंकर चौधरी, किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.