पीओ के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा
समस्तीपुर। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेताओं पर मुकदमा के खिलाफ सभी शिक्षक संगठन एकजुट
समस्तीपुर। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेताओं पर मुकदमा के खिलाफ सभी शिक्षक संगठन एकजुट हो गए हैं। सभी ने एक सितंबर को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इसमें आयोजक संगठन के अलावा अराजपत्रित शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ एवं प्रारंभिक शिक्षक संघ माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य शामिल रहेंगे। यह जानकारी देते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव कुमार गौरव ने बताया कि इस प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रांतीय नेता पूरण कुमार, महासचिव केशव कुमार के अलावा कई जिला के अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे। आरोप है कि जब पीओ के विरुद्ध शिक्षक संगठन के नेताओं ने अपनी आवाज उठाई तो संगठन के जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। शिक्षकों ने अनुसूचित जाति थाना कांड संख्या 54-15 को वापस लेने, महिला थाना कांड संख्या 24-15 में दलित-महादलित शिक्षिका को न्याय देने, वारिसनगर थाना कांड संख्या 168-168-15 के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। संघ के वरीय उपाध्यक्ष संजीव आर्य, राजाराम महतो, सुमन कुमारी, रिजवाना खातून, अभय कुमार आजाद, संजय कुमार पासवान, रेणु कुमारी, ज्योति, नंद किशोर यादव, शंभू कुमार सुमन, डा. पवन कुमार पासवान आदि इस प्रदर्शन की सफलता को लेकर लगे हुए हैं। कल्याणपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों की बैठक बीआरसी पर हुई। अध्यक्षता पंचायत नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष जय किशोर राय ने की। मौके पर फरीदा खातुन, अजीत कुमार देव, नीरज कुमार, राजेश कुमार, युगेश्वर राय, रानी कुमारी, सुनीता कुमारी, सुरेश ठाकुर, अवधेश कुमार, सुधा कुमारी, दीपक कुमार, संजीव कुमार, मणिमाला, सुरेंद्र ठाकुर, अभय कुमार, श्रवण कुमार, दिनेश प्रसाद, खुशी लाल, आले हसन, अखिलेश कुमार, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पीओ लेखा योजना शिवचंद्र बैठा द्वारा दर्ज मुकदमे को वापस नहीं किया जएगा, तबतक आंदोलन जारी रहेगा।