माले-इनौस ने की सभा
समस्तीपुर। ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सिरसिया गांव में माले-इनौस की सभा संतोष कुमार की अध्यक्षता में
By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 11:17 PM (IST)
समस्तीपुर। ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सिरसिया गांव में माले-इनौस की सभा संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। सभा में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा के उपरांत शाखा कमेटी का गठन किया गया। इसमें संतोष कुमार को सचिव चुना गया। सभा में आगामी 1 सितम्बर को प्रखण्ड पर आहूत किसान-मजदूरों के धरना में लोगों की अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई। सभा को जितेन्द्र सहनी, विनोद कुमार समेत अनेक नेताओं ने संबोधित किया। पर्यवेक्षण इनौस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह एवं किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद ¨सह ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें