Move to Jagran APP

समर्थकों ने बताया ऐतिहासिक,विरोधियों ने कहा विफल

समस्तीपुर गठबंधन और सत्ता-उन्मुख राजनीति के मौजूदा दौर में भाजपा का यह आरोप खास मायने नहीं रखता कि ग

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 11:10 PM (IST)
समर्थकों ने बताया ऐतिहासिक,विरोधियों ने कहा विफल

समस्तीपुर गठबंधन और सत्ता-उन्मुख राजनीति के मौजूदा दौर में भाजपा का यह आरोप खास मायने नहीं रखता कि गांधी मैदान में जेपी के अनुयायियों ने सत्ता के लिए उनके वैचारिक विरोधियों के साथ मंच साझा किया। गांधी मैदान में संपन्न स्वाभिमान रैली को वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वृहद विपक्षी एकजुटता की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। गर्मी व धूप के बावजूद इतनी अधिक संख में समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भीड़ का उमड़ना उत्साह के लिए काफी था। इस भीड़ से जहां समर्थक खासे उत्साहित हैं, वहीं विरोधी इसे फ्लाप बता रहे हैं।

loksabha election banner

- राजद जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी ने कहा, बिहार के साथ नरेंद्र मोदी ने धोखाधड़ी की है। बिहार की जो हकमारी की है केंद्र को उसका जवाब आज की रैली से मिल गया। उन्होंने कहा, यह रैली असरदार, शानदार है। महागठबंधन के सभी नेता यहां मौजूद रहे। गठबंधन के तमाम साथियों के उत्साह ने महारैला को सफल बनाया है। मजदूरों का मनरेगा में मजदूरी का पैसा बकाया है। मोदी ने क्यों नहीं दिया है। कहा था काला धन लाकर 15 लाख रुपये हर खाते में जमा करवाएंगे, अब तक तो खातों में जीरो बैलेंस ही है।

- भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि आज यदुवंशियों के साथ नहीं होने का डर और अहसास लालू यादव के भाषण से साफ झलक रहा था। जिस मोकामा के पुटुस यादव की हत्या का मामला लालू यादव मंच से उठाकर बयानबाजी कर रहे हैं। राजद नेता आज तक उसके घर पर परिवार के आंसू पोंछने नहीं गए लेकिन, उसके नाम पर राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार को सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक सशक्तिकरण चाहिए।

- गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की रैली को लेकर राजद विधायक अख्तरुल इस्लात शाहीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू फेल हो चुका है। उन्होंने देश की स्थिति को खराब बताया। बिहार की धरती वीरों व विद्वानों की धरती है। इस धरती पर बड़े-बड़े संत पैदा हुए हैं। हमें याद है इस ऐतिहासिक धरती और मैदान में बिहार की जनता ने परिवर्तन किए हैं। परिवर्तन की यह जन्मस्थली रही है। इस स्थल पर रविवार को जुटी भीड़ प्रधानमंत्री की रैली पर बीस थी।

- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमिरन ¨सह ने कहा कि महागठबंधन ने स्वाभिमान रैली के नाम पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर दोनों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा के बेटा नरेन्द्र मोदी को गाली देने के लिए स्वाभिमान रैली आयोजित करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। परिवार, अहंकार और भ्रष्टाचार के महागठबंधन द्वारा अतिपिछड़ों- दलितों- महादलितों के स्वाभिमान को ललकारा गया। 25 साल तक राज करने वाले लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को गरीब के बेटे का राज बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

- पूर्व सांसद अश्चमेध देवी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने जो जादू किया था वो फेल हो चुका है। अब फिर से परिवर्तन करना है। स्वाभिमान रैली को सबने मिलकर महारैला बना दिया है। लोग मिलने जाते लेकिन, देश के प्रधानमंत्री मिलते ही नहीं है। ¨हदुस्तान में तो वे रहते ही नहीं। रूस और वर्मा जैसे देश अब हमारे खिलाफ है। देश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। उनके डीएनए के सवाल पर यह करारा जवाब है।

- राजद-जदयू-कांग्रेस के महागठबंधन की स्वाभिमान रैली पर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि नीतीश खुद को बिहार समझने की भूल कर रहे हैं। वे बिहार की परंपरा का अपमान कर रहे हैं। नीतीश कुमार की हरकत से आज बिहारी दुखी हैं। शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। नीतीश जी कह रहे हैं मै नीतीश हूं और मैं ही बिहार हूं। नीतीश कुमार जी आप बिहार की परंपरा नहीं हो सकते। गुजरात की जनता कलेक्शन करके पांच करोड़ रुपये और मालगाड़ी से सामान आपको भेजा आप उसे वापस कर दें, ये बिहार की परंपरा नहीं है।

- गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की रैली को लेकर राजद नेता फैजूर रहमान फैज ने कहा कि भाजपा के शासन वाले राज्यों में बिहारियों का अपमान हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा को बिहार से खदेड़कर ही दम लिया जाएगा। चुनाव में बिहार के अपमान का बदला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बिहार का अपमान किया है। बिहार में भी दिल्ली जैसा नतीजा होगा। 15 साल से झारखंड में भाजपा सरकार में है। वहां उसने कौन सा ऐसा काम कर दिया, जिसे बताया जा सके? आज की रैली में जो भीड़ उमड़ी है वह भाजपाइयों की सोच को बदलने के लिए काफी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.