कर्मचारियों का शोषण कर रही केन्द्र व राज्य सरकार
समस्तीपुर। केंद्र व राज्य सरकार सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचरियों के साथ शोषण पूर्ण रवैया अपना रह
समस्तीपुर। केंद्र व राज्य सरकार सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचरियों के साथ शोषण पूर्ण रवैया अपना रही है। इसके विरुद्ध एकजुटता की जरूरत है। उक्त बातें बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य सदस्य लक्ष्मीकान्त झा ने महासंघ के विघापतिनगर प्रखंड शाखा के सातवें प्रखंड सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही। विघापति महाविधालय परिसर में आयोजित प्रखंड सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर अपनी भडास निकाली। वहीं अगामी 2 सितंबर को आहूत राष्ट्रव्यापी हडताल को सफल बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान प्रखंड स्तरीय पदधारक का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें गोपाल झा को अध्यक्ष, प्रभाकर कुमार ¨सह को सम्मानित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार, ज्योति नवीन तथा अमरेश कुमार, जनार्दन राय को प्रखंड मंत्री, तेजनारायण यादव को संयुक्त मंत्री एवं शिवकान्त झा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सिराज अंसारी को कार्यालय मंत्री के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। मौके पर मुख्य संरक्षक रामसेवक महतो, जिला उपाध्यक्ष कौशलेंद्र मिश्र, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामसेवक चौधरी, बीडीओ मोजीब अंसारी, सीओ रमेश कुमार पासवान, अनिल कुमार वर्मा, नवल किशोर राय, रविशंकर कुमार, उमेश ¨सह एचन्द्रशेखर कुमार, राम कुमार सहित प्रखंड कर्मी, राजस्व विभाग कर्मी, विकास मित्र आदि मौजूद थे।