रूपौली जयमंगला स्थान बनेगा पर्यटन स्थल
समस्तीपुर। रूपौली बुजूर्ग गांव स्थित जयमंगला स्थान को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इस स्थल को जिला प्रशा
By Edited By: Published: Wed, 26 Aug 2015 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2015 11:15 PM (IST)
समस्तीपुर। रूपौली बुजूर्ग गांव स्थित जयमंगला स्थान को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इस स्थल को जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी सदर एसडीओ कुमार देवेन्द्र प्रौज्जवल ने दी है। ज्ञात हो कि जयमंगला स्थान मे वर्षों पूर्व से श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं। सच्ची मन से मांग गई मन्नतें पूरी भी होती है। बताया जाता है कि यहां वर्षों पूर्व माता दुर्गा ¨सह पर सवार होकर आई थी और पांचों पाण्डवों ने भी माता दुर्गा से युद्ध मे जीत का आर्शीवाद प्राप्त किया था। यह स्थान पर्यटन स्थल के लिए वर्षों से वाट जोह रहा था। इसको लेकर बीडीओ अभिजीत चौधरी ने स्थल का निरीक्षण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें