Move to Jagran APP

बिहार में हुआ न्याय के साथ विकास : मंत्री

समस्तीपुर। बिहार में न्याय के साथ विकास हुआ है। इसके साक्षी सूबे की साढ़े दस करोड़ की जनता हैं। ये बा

By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 12:13 AM (IST)
बिहार में हुआ न्याय के साथ विकास : मंत्री

समस्तीपुर। बिहार में न्याय के साथ विकास हुआ है। इसके साक्षी सूबे की साढ़े दस करोड़ की जनता हैं। ये बातें राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को प्रखंड के किशनपुर युसुफ स्थित एक सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़े जाएंगे। बिहार की जनता पहले की अपेक्षा अब ज्यादा जागरूक है और भले-बुरे की उनमें अच्छी समझ है। जनता का जो फैसला आयेगा व शिरोधार्य होगा। फिलहाल उन्हें चुनाव परिणाम की फिक्र नहीं है। राज्य के समावेशी विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे। राज्य का विकास करने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने की। मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. इजहार अशरफ, शहादत हुसैन, राम कुमार झा, मिलन कुमार ¨सह, वैद्यनाथ ठाकुर, संतोष पटेल, प्रो. अरूण कुमार गुप्ता, राम स्वार्थ ¨सह, राम लाल झा, राजेश कुमार ¨सह, महेन्द्र राम, प्रमिला देवी, मो. शब्बीर सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

prime article banner

एक दर्जन लोग जदयू में शामिल

सरायरंजन, संस.: प्रखंड के किशनपुर युसुफ में रविवार को एक दर्जन लोग राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में भाजपा एवं लोजपा से जदयू में शामिल हुये। इनमें पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी, महेन्द्र राम, मो. शब्बीर, मो. जहीर, सुरेन्द्र रजक, राम बहादुर राम, अशोक राम एवं सुबोध राम के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.