अगलगी में दो घर राख
समस्तीपुर। ताजपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर सरसौना गांव में सोमवार की रात दो लोगों का घर आग
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 12:11 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 12:11 AM (IST)
समस्तीपुर। ताजपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर सरसौना गांव में सोमवार की रात दो लोगों का घर आग लगने से जल गया। घर में रखा सारा सामान कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवर, पांच हजार रुपया आदि सामान जल कर रख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि गांव के झगरू दास एवं संजीत दास के परिवार गहरी नींद में सोए थे। अचानक आग की लपटे देख सब लोग घर छोड़ कर बाहर भागे। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरा घर जल कर रख हो चुका था। घर में रखा सारा सामान भी जल गया। इस अगलगी में करीब दो लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें