नेताओं ने दी लोगों के घर पर दस्तक
समस्तीपुर । मत्स्य व पशुपालन मंत्री वैद्यनाथ सहनी ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के बंगरा, रजबा, रहीम
समस्तीपुर । मत्स्य व पशुपालन मंत्री वैद्यनाथ सहनी ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के बंगरा, रजबा, रहीमाबाद पंचायत में घर-घर जाकर दस्तक दिया। उन्होंने लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 वर्षों के विकास कार्यों के बारे में बताया। साथ ही अगले 10 वर्षों की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की समस्या को दूर करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष मुनेश्वर साह, विनोद पासवान, प्रशांत कुमार, रामप्रीत पासवान, सुबोध राय, अजय सिन्हा, रविन्द्र प्रसाद, मोहन पाल, धीरेन्द्र राय, नरेश राय, संजय राय, भोला कश्यप, धनिक लाल मंडल, आशा देवी, भानु प्रताप साह, ट नटुन ¨सह, अजय कुमार समेत अनेक लोग मौजूद थे।
उजियारपुर, संस : प्रखण्ड के बेलारी पंचायत के सहनी एवं पाठक टोलावासियों के घर जाकर जद यू नेता सह पूर्व मंत्री रामलखन महतो ने शुक्रवार को अपनी दस्तक दी। इस क्रम में उन्होंने घर के सदस्यों से मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश सुनाया। साथ ही समर्थन मिलने के बाद स्टीकर चिपकाया गया। मौके पर कृष्णदेव पासवान, डी पाठक, कुंवर¨सह केसरी, संतोष कुमार झा, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। हसनपुर, संस : प्रखंड के कई गांवों में जदयू के हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहद घर-घर जाकर उनके विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, गरीब मालाकार, सुरेश दास, राजेन्द्र महतो, गजेन्द्र यादव, कैलाश साह, मुकेश यादव आदि मौजूद थे। शिवाजीनगर, संस : राज्यव्यापी आहवान पर प्रखंड के कई गांव में जदयू युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार कन्हैया के अध्यक्षता में हर घर में दस्तक के तहत बन्दा, दसौत, बेला, चितौडा, मजरैहिया, पुरन्दाही, मधुरापुर आदि गांव का भ्रमण किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष किशोरी प्रसाद ¨सह, संजय ¨सह, राजद अध्यक्ष असर्फी लाल ¨सह, बैधनाथ पोद्दार, विजय कुमार, संजय कुमार, माया शंकर, अमरजीत कुमार, गुड्डू कुमार, संतोष कुममार ¨सह आदि थे।