राजद गठबंधन ने भी कसी कमर
समस्तीपुर। विधान परिषद चुनाव को लेकर यहां प्रत्याशियों का दौरा एवं जनसंपर्क जारी है। इस क्रम में आज
समस्तीपुर। विधान परिषद चुनाव को लेकर यहां प्रत्याशियों का दौरा एवं जनसंपर्क जारी है। इस क्रम में आज हसनपुर बाजार स्थित अग्रसेन विवाह भवन में महागठबंधन की बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष सजीव कुशवाहा एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपस्थित राजद जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्दुल समीम, एनसीपी के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, स्थानीय विधायक राज कुमार राय, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, विमल कुमार जितेंद्र, शंभू भूषण यादव आदि ने संबोधित किया। मौके पर विजय यादव, रामाश्रय यादव, मो. सौकत, सुरेश यादव, हरेराम यादव, शांति देवी, कैलाश साह, राम देव तांती, रामचंद्र यादव, अखिलेश यादव, कन्हैया ¨सह, संजय सितांशु, पप्पू ¨सह आदि मौजूद थे।