कलश यात्रा के साथ भगवत महायज्ञ शुरु
मोरवा, संस : प्रखंड के मोरवा दक्षिणी पंचायत के रायटोल उच्च विद्यालय के प्रांगण में सात दिनी भागवत
मोरवा, संस : प्रखंड के मोरवा दक्षिणी पंचायत के रायटोल उच्च विद्यालय के प्रांगण में सात दिनी भागवत महायज्ञ की शुरूआत कलश यात्रा के साथ शनिवार को हुआ। खुदनेश्वर स्थान से चल कर क्षेत्र भ्रमण करते हुए यज्ञ यह यात्रा मंडप तक पहुंचा। इसमें दर्जनों कुवांरी कन्याओं ने भाग लिया। आयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का आकर्षण बाल व्यास आनन्द भूषण का कथा प्रवचन होगा। यज्ञ मंडप से निकल रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। इस यज्ञ के मुख्य यजमान गौरव कुमार शर्मा को बनाया गया है। वहीं सौरभ कुमार शर्मा के नेतृत्व में इन्द्रदेव शर्मा, सुमन कुमार शर्मा अविनाश कुमार शर्मा, अतीश कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, विनय कुमार शर्मा, रंजीत शर्मा, पूरन शर्मा समेत कई अन्य युवक इस यज्ञ की व्यवस्था संभाल रहें हैं। आयोजकों के अनुसार यज्ञ में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कोई कष्ट न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। संध्या सात बजे से दस बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम है।