नरेन्द्र मोदी के भय से हो रहा गठबंधन: गिरिराज
- केंद्रीय मंत्री ने कहा- नरेन्द्र मोदी के भय से हो रहा गठबंधन जासं, समस्तीपुर : जनता परिवार का व
- केंद्रीय मंत्री ने कहा- नरेन्द्र मोदी के भय से हो रहा गठबंधन
जासं, समस्तीपुर : जनता परिवार का विलय व महागठबंधन की कवायद महज स्वार्थ पर आधारित है। यहां न कोई नीति है न सिद्धांत। सब कुछ बेमेल विवाह की तर्ज पर हो रहा है। वैसे हमें न इसका गम है और न ही खुशी। यह कहना है केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज ¨सह का। वह दरभंगा जाने के क्रम में जिला अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन नीति के आधार पर होती है। दरअसल यह गठबंधन मोदी के भय के से हो रहा है। श्री ¨सह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता ने जो आर्शीवाद मोदी व भाजपा को दिया है वही आर्शीवाद विधानसभा के चुनाव में बिहार की जनता को देगी। उनका कहना था कि केन्द्र सरकार बिहार के विकास की योजनाओ को धरातल पर लाना चाहती है लेकिन राज्य सरकार उन विकास योजनाओं को उतारना नही चाहती है। यदि मोदी की सरकार के विकास को वर्तमान राज्य सरकार जनता के बीच नही उतरने दिया तो बिहार की जनता सारे बंधनो को तोड़कर विधान सभा चुनाव में भाजपा को अपना आर्शीवाद देगी। बिहार की जनता नरेन्द्र मोदी के वीजन को देख रही है। उनका कहना था कि बिहार परिर्वतन में अग्रणी रहा है। इसका उदाहरण लोकसभा चुनाव में सामने है। वर्तमान सरकार द्वारा जिस तरह की राजनीति की जा रही है अगर इसी तरह का रूख, रवैया रहा तो बिहार की जनता इसका करारा जबाव विधानसभा चुनाव में देगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, शशिकांत झा चुनचुन, मनोज गुप्ता, राजकपुर, सुमन ठाकुर, पप्पु आदि मौजूद रहे।