हत्यारोपियों को मंत्री का संरक्षण : गंगा
- मंटू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि - मृतक के परिजनों को दिया सांत्वना पूसा रोड,
- मंटू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- मृतक के परिजनों को दिया सांत्वना
पूसा रोड, संस : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सह उप नेता भाजपा विधान परिषद गंगा प्रसाद ने कहा कि पूर्व मुखिया के हत्यारोपियों को जदयू नेताओं व राज्य सरकार के मंत्री का संरक्षण मिल रहा है। इसके कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। ये मंत्री अगला चुनाव गुंडों के बलबूते ही जीतना चाह रहे हैं। इसमें वे कभी सफल नही होंगे। विधान पार्षद श्री प्रसाद गुरुवार को जदयू नेता सह पूर्व मुखिया स्व. संजीत कुमार उर्फ मंटू के घर पहुंच पत्नी व परिजनों को सांत्वना दिया। साथ ही मंटू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ मोतिहारी भाजपा विधायक प्रमोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष वृजनंदन जायसवाल, चंदन कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, प्रदीप, राम कलेवर चौरसिया, बजरंग अग्रवाल, विजय साह, श्रवण कुमार बोहरा सहित कई लोग मौजूद थे।