टॉपरों की सूची पर समस्तीपुर का कब्जा
20 एसएएम 15 से 19 24, 25, - मऊ बाजितपुर प्लस टू उत्तर का छात्र बना स्टेट टॉपर जासं, समस्तीपुर :
20 एसएएम 15 से 19 24, 25,
- मऊ बाजितपुर प्लस टू उत्तर का छात्र बना स्टेट टॉपर
जासं, समस्तीपुर : इंटर विज्ञान में स्टेट टॉपरों की सूची पर समस्तीपुर जिले के छात्रों का फिर कब्जा बरकरार रहा। मऊ बाजितपुर प्लस टू उत्तर का छात्र विकास कुमार ¨सह 429 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बना है। यह आइआइटी करना चाहता है। विकास के पिता राजेश कुमार ¨सह किसान हैं। राज्य स्तर पर दूसरे, पांचवें, छठे, नौवें तथा 11वें स्थान पर भी जिले के छात्र हैं। इन्होंने विभिन्न प्लस टू स्कूलों व इंटर कॉलेजों में नामांकन कराकर शहर के वीर कुंवर ¨सह कॉलोनी स्थित गुरुकुल साइंस को¨चग से तैयारी की है। राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर मऊ बाजितपुर दक्षिण के यशश्वी कश्यप हैं। इसने 426 अंक हासिल अंक किया है। कल्याणपुर प्रखंड के बरहेता का रहने वाला है। आइआइटी करना चाहता है। पिता निर्मल ¨सह इंजीनियर हैं। राजकीयकृत रामाज्ञा प्लस टू स्कूल चैता की छात्रा रुणा कुमारी ने 423 अंक हासिल किया है। हालांकि बोर्ड द्वारा जारी टॉपरों की सूची में इसका नाम नहीं शामिल है। पिता रामनाथ ¨सह किसान है। छठे स्थान पर शिवानंद कुमार हैं। इसने 422 अंक हासिल किया है। यह डा. शालीग्राम मिश्र कॉलेज गतिराम ध्रुवगामा का छात्र है। यह मुजफ्फरपुर के सकरा थाने के कुलेशरा डीह का रहने वाला है। इंजीनियर बनना चाहता है। पिता कमलेश राय किसान हैं। छठे स्थान पर ही इसी कॉलेज का श्रवण कुमार है। इसने 422 अंक हासिल किया है। इंजीनियर बनना चाहता है। पिता रामेश्वर महतो किसान हैं। यह विभूतिपुर थाने के कापन तेरा कुढ़वा का रहने वाला है। राज्य स्तर पर 9वें स्थान पर विपुल कुमार है। इसने 419 अंक हासिल किया है। यह मऊ बाजितपुर प्लस टू दक्षिण का छात्र है। यूपीएससी करना चाहता है। उजियारपुर के सातनपुर का रहने वाला है। पिता कृष्ण कुमारी राय किसान हैं। 11वें स्थान पर रोशन कुमार चौधरी है। इसने 417 अंक हासिल किया है। यह आइएएस बनना चाहता है। मऊ बाजितपुर प्लस टू दक्षिण का छात्र है। दल¨सहसराय केवटा का रहने वाला है। पिता गोपाल प्रसाद चौधरी किसान है।