Move to Jagran APP

किसानों के साथ धोखाधड़ी

रोसड़ा, संस : बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि केन्द्र के सत्ता पर काबिज मोदी

By Edited By: Published: Thu, 07 May 2015 12:58 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2015 03:51 AM (IST)
किसानों के साथ धोखाधड़ी

रोसड़ा, संस : बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि केन्द्र के सत्ता पर काबिज मोदी सरकार केवल उद्योगपतियों एवं कारपोरेट घरानों का ही शुभ¨चतक है। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश जारी कर सरकार ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने अध्यादेश को किसानों के साथ धोखाधड़ी बताते हुए कहा कि इससे किसानों के साथ-साथ खेतिहर मजदूरों पर भी प्रतिकुल असर पड़ेगा। किसान मजदूरों के हित में कांग्रेस सदैव लड़ाई लड़ी है। और आज भी उसके पक्ष में बुलंदी के साथ खड़ा है। और इसी के तहत् पूरे देश में किसान मजदूर न्याय पद यात्रा निकाला गया है। रोसड़ा में पद यात्रा का शुभारंभ करने से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकत्र्ताओं एवं स्थानीय लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि पूरे देश में किसानों की हालत खास्ता

loksabha election banner

है। जगह-जगह किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। लेकिन यह सरकार उसे अनदेखी करते हुए उद्योगपतियों के सहयोग में लगी है। वहीं किसान मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर ने समस्तीपुर जिला के रोसड़ा से इस यात्रा की शुरूआत होने की बात बताते हुए कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में 350 किलोमीटर की पद यात्रा हो चुकी है। लगातार अध्यादेश का विरोध जारी रहने तथा किसान हित में सरकार को झुकाने का संकल्प लेते हुए उन्होनें किसान मजदूरों को भी अपने हक की लड़ाई में आगे आने आह्वान किया। किसान मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार शर्मा ने किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित बताया। कार्यक्रम को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण, प्रदेश महासिचव रामकलेवर ¨सह, डा. तरूण कुमार, अनीता राम, विश्वनाथ साह, अमित कुमार, अबु तमीम, रामदेव महतो, गौड़ी शंकर ¨सह भारतीय, संजीव कुमार राय, शम्भू ¨सह, कन्हैया चौधरी, नन्द कुमार चौधरी, राजेन्द्र सहनी, नन्दन चौधरी, मो. फत्ता, विरेन्द्र नारायण झा, राजेश पासवान, हरिकृष्ण मंडल, शंभू चौधरी आदि ने सम्बोधित किया।

गांधी चौक से प्रारंभ हुई पद यात्रा

शहर के गांधी चौक से बुधवार को दोपहर बाद प्रारंभ हुई किसान मजदूर न्याय पद यात्रा में कई कांग्रेस नेताओं के साथ सैकड़ों किसान मजदूर शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात उक्त यात्रा का विधिवत् शुभारंभ किया गया। गांधी-नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प दुहराने के साथ-साथ गांधी चौक पर बालेश्वर राम अमर रहे के नारे भी गुंजते रहे। पद यात्रा के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समस्तीपुर जिला में प्रथम चरण में 40 किलोमीटर की पद यात्रा निर्धारित की गयी है। आज के इस यात्रा का पड़ाव विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा में तथा दूसरे दिन समस्तीपुर के विशनपुर में होगा। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ बेगूसराय जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ¨सह भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.