आपसी विवाद में महिला समेत 11 लोग जख्मी
दल¨सहसराय, संस.: थाना क्षेत्र के चकनवादा में हुए आपसी विवाद में छह महिला समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप
दल¨सहसराय, संस.: थाना क्षेत्र के चकनवादा में हुए आपसी विवाद में छह महिला समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को घायलावस्था में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें नेहा प्रवीण, मुसतरी बानो, मो. नसीब, जुबेदा खातून, नुसरत प्रवीण, मुर्सत प्रवीण, गुलनाज प्रवीण, मो. कलीम, मो. नाजीर हसन, मो. फुलो व मो. अली शामिल है। अनुमंडलीय अस्पताल में घायल मो. नसीम ने बताया कि हमारे बगलगीर अपने घर मे अपने चाची (रूही प्रवीण) को बेहरहमी से पीट रहा था। जो मेरी रिश्ते की भगनी है। इसी को लेकर मेरी बहन मुसतरी बानो व मेरे बहनोई मो. फुलो बचाने गए तो सोनू ने चाकू से बार करते हुए मेरे बहनोई पर प्रहार कर जान से मारने का प्रयास किया। इससे उनके आंख के पास गंभीर जख्म हो गया। इसी बीच हमारे परिवार के जितने लोग बचाने गए तो सोनू व उसके साथी ने सभी को लोहा के रड से मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया की इस घटना में एक को चकनवादा से गिरफ्तार किया गया हैं। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के ही बसढिया पंचायत के कुढनी में भी आपसी विवाद में कुल पांच लोग जख्मी हो गए। इसमें चार का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में व एक का इलाहाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।