बहू बिना लौटी बारात
- लड़का के भाई को बनाया बंधक वारिसनगर, संस : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के सारी गांव में सोमवार को आई बार
- लड़का के भाई को बनाया बंधक
वारिसनगर, संस : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के सारी गांव में सोमवार को आई बारात दुल्हन को लिए बिना वापस लौट गई। जितवारपुर से विंदा सदा अपने पुत्र संजय सदा की बारात लेकर सारी गांव में वार्ड नंबर 4 में कुलेश्वर सदा की पुत्री संग शादी वास्ते यहां पहुंचा। सब चीज ठीक-ठाक चल रहा था कि अचानक परीक्षण के समय लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद तो मानो क्या हुआ कि लड़का-बारात सभी फरार हो गए। परन्तु लड़का के भाई मंजय सदा को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। घंटों बंधक बनाए जाने के बाद स्थानीय मंगलवार को लड़का के घर से उसके पिता व बहन संग कुछ गणमान्य पहुंचे उन्हें भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। स्थानीय मुखिया मो. नाजिम, सतीश कुमार ¨सह, नन्दा सदा, सरपंच पति आदि की पहल मामला शांत हुआ और फरार लड़का के दूसरे भाई से आगे शादी की बातों के बाद सभी बंधक मुक्त हुए। गौरतलब है कि घंटों चले इस खेल से मथुरापुर ओपी अध्यक्ष अनभिज्ञता जाहिर करते रहे।