कर्मियों ने किया रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
समस्तीपुर, संस : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कारखाना स्टोर्स शाखा के सदस्यों ने सोमवार को यां
समस्तीपुर, संस : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कारखाना स्टोर्स शाखा के सदस्यों ने सोमवार को यांत्रिक कारखाना के मुख्य द्वार पर रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता शाखा उपाध्यक्ष शिव शंकर राय ने दी। इस दौरान एक सभा भी हुई। इसमें यांत्रिक कारखाना के ज्वलंत समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। इसमें रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय द्वारा ससमय सामग्री की आपूर्ति शीघ्र करने, वर्क चार्ज पदो को अविलंब स्थायी करने, वैगन मरम्मत का कार्य करने, यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर से कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं करने को लेकर वार्ता की गई। शाखा मंत्री राम दयाल महतो ने कहा कि यांत्रिक कारखाना 1881 में स्थापित किया गया था। इसमें बहुत सारे रेल कार्य किए जा रहे थे। लेकिन, रेल प्रशासन ने साजिश रचकर पहले इसमें काम बंद किया। इसके बाद सिर्फ बाक्स एवं निर्माण का कार्य करने का आदेश दिया था। जो आज तक चल रहा था। लेकिन, प्रशासन आज वह भी छीन लेने की प्रक्रिया में लग गई है। जिससे कारखाना बंद करने की साजिश रची जा रही है। जो यहां के कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। मौके पर सुबोध नाथ मिश्रा, सुशील कुमार झा, एसएस चौधरी, कामेश्वर राय, सुरेश राय, अशर्फी राय, राजू राय, विनोद पासवान, राम बाबू झा, राम सागर राय आदि उपस्थित थे।