आंख मूंद सो रही सरकार : सांसद
खानपुर, संस : पिछले 25 दिनों से जारी शिक्षकों के हड़ताल व आंदोलन को सूबे की सरकार के मुखिया धृतराष्ट
खानपुर, संस : पिछले 25 दिनों से जारी शिक्षकों के हड़ताल व आंदोलन को सूबे की सरकार के मुखिया धृतराष्ट्र बन कर देख रहे हैं। साथ ही दुर्योधन रूपी शिक्षा मंत्री को वरदहस्त दे रखा है। उन्होंने हड़ताली शिक्षकों के संघर्ष को जायज ठहराते हुए उनकी मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग उठाई। वे खानपुर बाजार में लोजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद रामचंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षकों की हड़ताल करीब एक माह से जारी है। लेकिन, बिहार सरकार घृतराष्ट्र की तरह आंख बंद कर सोई है। जब बिहार में हमारी सरकार बनेगी तब मैं बिहार का चौतरफा विकास करूंगा। हमारा गठबंधन एनडीए सरकार से है। पहले वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र लोजपा का सीट था। पर अब नहीं रहा। गठबंधन जिसको उम्मीदवार बनाएगा आप सभी उसे जिताने का काम करेंगे। मौके पर पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, उमाशंकर मिश्रा, ललन यादव, राम नारायण मंडल, अनुपम कुमार ¨सह, नीरज भारद्वाज, निरंजन ठाकुर, नीलम सिन्हा, सुनीता ¨सह, अर¨वद पासवान, हेमंत चौधरी, अरुण कुमार राय, श्याम सुंदर महतो, गोपाल मंडल, राम कुमार झा, भरत ¨सह, शाहनवाज कैफे, जीवछ पासवान, डा. ¨रकू राय, राम प्रसाद, गोपाल ¨सह, बेबी देवी, कमलेश यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख योगेंद्र राय ने की। संचालन प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर राय ने किया।