सरकारी सुविधाओं से उठाएं लाभ : मंत्री
सरायरंजन, संस : राज्य सरकार सभी तबके के विकास के लिए तत्पर है। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है
सरायरंजन, संस : राज्य सरकार सभी तबके के विकास के लिए तत्पर है। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। आवश्यकता है उन सरकारी सुविधाओं से लाभ लेकर आगे बढ़ने की। सूबे के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को प्रखंड के लक्खी बाग में चौपाल-ततमा जाति महासभा के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति में शामिल होने के लिए आप लोगों ने 40 वर्षों तक लड़ाई लड़ी, तब जाकर आपको प्रतिफल मिला है। इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। महासम्मेलन की अध्यक्षता डा. सूरज कुमार दास ने की। इसे रवीन्द्र कुमार तांती, प्रो. सर्वेश दिवाकर तांती, डॉ. विनय कुमार तांती, प्रेमतोष दिवाकर, रामबाबू चौपाल, शैलेन्द्र कुमार विद्याकर, राम यतन दास, राम विलास दास, डॉ. प्रमोद कुमार दास, राज कुमार दास, जीवछ दास, शिवदयाल दास, राम बल्लव दास आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, घनश्याम ठाकुर, राम कुमार झा, संतोष पटेल, मिलन कुमार ¨सह, इजहार अशरफ, सहादत हुसैन, ललन दास, वीरेन्द्र कुमार आदि ने संबोधित किया।