कटाई उपरांत नुकसान का अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लिया जायजा
पूसा, संस : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय एवं अमेरिका के इल्लीनायस विश्वविद्यालय के वरीय वैज्ञानिकों न
पूसा, संस : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय एवं अमेरिका के इल्लीनायस विश्वविद्यालय के वरीय वैज्ञानिकों ने दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण किया। इसमें मक्का, गेहूं एवं अन्य फसलों की कटाई के उपरांत हो रहे फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण किया। उद्देश्य था कि फसल की बर्बादी कटाई से लेकर भंडारण तक कितनी होती है। विश्वविद्यालय के प्रसंस्करण खाद्य एवं अभियांत्रिक के विभागाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं अमेरिका के इल्लीनायस विश्वविद्यालय के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुआ है। इसके प्रथम चरण में अमेरिकी वैज्ञानिकों के साथ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भी विभिन्न स्थानों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आरके मित्तल एवं अमेरिकी वैज्ञानिक डा. कैंट रॉस एवं डा. कैफी, विभागाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, ई. विशाल कुमार, दिनेश रजक, प्रतिभा शर्मा आदि लोग भी इस सर्वेक्षण में शामिल थे।