Move to Jagran APP

हवन के साथ चैत्र नवरात्र संपन्न

- जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम रोसड़ा, संस : नौ दिनों से जारी धार्मिक अनुष्ठान वासंत

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 01:20 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 01:20 AM (IST)
हवन के साथ चैत्र नवरात्र संपन्न

- जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

loksabha election banner

रोसड़ा, संस : नौ दिनों से जारी धार्मिक अनुष्ठान वासंतिक नवरात्रा हवन यज्ञ के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ। दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। बाबा अमर ¨सह स्थान परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में विद्वान पंडित अरूण कुमार मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नवरात्रा की पूर्णाहुति दी गयी। मुख्य जजमान के रूप में अरविन्द कुमार सहनी शामिल थे। वहीं सहियार डीह स्थित शक्तिपीठ में भी हवन यज्ञ के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान का विसर्जन हुआ। इसके अलावा विश्वकर्मा मंदिर परिसर, गोला घाट, डगवर टोली, गांधी चौक के अलावा भिड़हा एवं अन्य पूजा पंडालों में भी हवन यज्ञ आहुत की गयी। दूसरी ओर पूजा स्थलों पर जारी मेला के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। बाबा अमर ¨सह स्थान के निकट रासलीला तो विश्वकर्मा मंदिर परिसर में माता जागरण तथा सहियार में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मची रही। जगह-जगह आहुत अर्चना से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय बना था। मुसरीघरारी, संस : प्रखण्ड के लाटबसेपुर स्थित चैति दूर्गा पुजा समारोक का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा की यह दुर्गा पूजा समिती द्वारा 2002 में माता दुर्गा की पूजा शुरू किया गया था। इस माता के दरबार में जो भी माथा टेकने आते है भक्तों की मन्नते पूरा करती हैं माता दुर्गा। और जिन भक्तों की मुरादे पूरी होती वह भक्त माता की पूजा के लिए सभी खर्च कर पूजा करते हैं। माता दुर्गाकी हर साल पूजा करने के लिए इस स्थान पर कई सालों तक प्रतिक्षा में है। समारोह की अध्यक्षता पुजारी महेश साह ने की। मौके पर मणि प्रसाद ¨सह, गणेश गुप्ता, संतोष राम, फुलेश्वर प्रसाद ¨सह, राम प्रसाद राय, विनोद ¨सह, विन्देश्वर सहनी, विनोद चौरसिया आदि लोग मौजूद थे। उजियारपुर, संस : चैती नवरात्रा के शुभ अवसर पर प्रखण्ड के मालती पंचायत के शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पुजनोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर रविवार को शिवालय प्रांगण में चौपहरा का आयोजन किया गया। जिसे काफी संख्या में जुटकर लोगों ने भगवान की विभिन्न लीलाओं पर आधारित प्रस्तुति को देखा। मोहिउद्दीननगर, संस : प्रखंड के नंदनी गांव मे आयोजित नौ दिवसीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ का समापन पूरे वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ रविवार को हो गया। इसको लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारी के साथ हवन का आयोजन किया गया। जहां बनारस सहित क्षेत्र के कोने कोने से पंडितों स्वास्तिक वाचन की प्रस्तुति कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व वृंदावन से पधारी कथा वाचिका देवी चित्रलेखा को सम्मानित करते हुए यज्ञ के संयोजक पूर्व मुखिया रामाश्रय ठाकुर की ओर से विदाई दी गई। बीते नौ दिनों से चलने वाले इस यज्ञ के समापन काल में राधे -राधे के जयकारा के साथ देवी स्तुति की वंदन करते हुए सर्वकल्याण के कई मंत्रों की उदघोष की गई। वहीं हजारों नरनारी यज्ञ मंडप के चहुंओंर परिक्रमा करती रही है। इस यज्ञ के आयोजन में कौशल किशोर राय, मनोज ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर, गुडू ठाकुर, मुकुन्द कुमार, रामदरश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, सुरेन्द्र चौधरी, रामप्रवेश ठाकुर, विनोद ठाकुर, अरविन्द ठाकुर, व्रजकिशोर ठाकुर, विटू ठाकुर, सुबोध नंदा, प्रमोद ठाकुर, महेश ठाकुर, उपेन्द्र चौधरी, उदय ¨सह, गोपी ¨सह, रघुनाथ चौधरी सहित पूरे आसपास के क्षेत्रों के लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.