जीरो टिलेज किसानों के लिए वरदान
माोरवा, संस : जीरो टिलेज की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसान इस पद्धति को अपना कर
माोरवा, संस : जीरो टिलेज की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसान इस पद्धति को अपना कर अपना तकदीर बदल सकते है। उक्त बातें कृषि निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर ने कही। वे प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ निरीक्षण टीम बनाकर प्रखंड के लसकारा गांव के जगरनाथ चौधरी, आन्नदपुर बेला के जयकिशुन राय, मनोज कुमार राय, जैसे किसानों के खेतों में लगी जीरो टिलेज गेंहूं फसलों का निरीक्षण किया। जीरो टिलेज विधि सच् अच्छी फसल को देख टीम सदस्यों ने अनुमान लगाया है कि 70 ¨क्वटल प्रति हैक्टेयर तक फसल की उपज हो सकती है। इस दौरान निरीक्षण टीम ने किसानों को फसलों की रक्षा के लिए चूहों से निजात के उपाय भी बताए। मौके पर उमेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, सुशील ठाकुर, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।