बजट में बिहार को प्राथमिकता : जगन्नाथ
समस्तीपुर, संस : भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के पहल
समस्तीपुर, संस : भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले ही बजट ने साबित कर दिया कि भाजपा ने जो वायदे किए थे, उसे पूरा करने की दिशा में वह योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। बजट में बिहार का खास ख्याल रखा गया है। बिहार में एक और एम्स खोलने का एलान किया गया है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा। रेल बजट में बिहार को सौगात मिली है। वे बुधवार को व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता के आवास पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बूथ कमेटी के कार्यकत्ताओं का सम्मेलन होगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच एवं अधिकतक 20 कार्यकत्र्ता भाग लेंगे। इसमें प्रवेश पत्र का शुल्क 10 रुपये रखा गया है। पार्टी के लिए 10 मार्च से सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके सभी सक्रिय सदस्यों को कम से कम 100-100 सदस्य बनाना है। श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री के उस बयान को सफेद झूठ करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि केन्द्र सरकार बिहार के साथ हकमारी कर रहा है। आंध्र प्रदेश की तर्ज पर बिहार में लगने वाले उद्योगों पर 30 प्रतिशत शुल्क की छूट का प्रावधान करके पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लिए विकास का दरवाजा खोल दिया है। मौके पर प्रो. विजय शर्मा, राजेश्वर ठाकुर, नीलम सहनी, योगेन्द्र प्रसाद ¨सह, शशिकांत झा चुनचुन, मनोज गुप्ता, राकेश ठाकुर, निरंजन राय, प्रो. अमरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, धीरेन्द्र यादव, अनामिका रजक, कृष्णमोहन गुप्ता, वीणा साह, राम सागर कुशवाहा आदि शामिल थे।
विधानसभा प्रभारी मनोनीत
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने प्रदेश सभी दस विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारियों का मनोनयन कर दिया है। इसमें सरायरंजन में शशिकांत झा चुनचुन, मोरवा में योगेन्द्र प्रसाद ¨सह, उजियारपुर में अनिल प्रसाद ¨सह, समस्तीपुर में राम कुमार राय, कल्याणपुर में पलटन राम, मोहिउददीनगर में शशिधर झा, विभूतिपुर में रामसागर कुशवाहा, रोसड़ा में कामेश्वर हजारी, हसनपुर में दिनेश कुमार झा एवं वारिसनगर में राम सागर कुशवाहा को मनोनित करते हुए सूची जारी की गई है।