महायज्ञ को ले नंदनी में बैठक
मोहिउद्दीननगर, संस : शिवशक्ति सहस्त्र चण्डी महायज्ञ को लेकर प्रखंड के नंदनी गांव में पूर्व मुखिया
मोहिउद्दीननगर, संस : शिवशक्ति सहस्त्र चण्डी महायज्ञ को लेकर प्रखंड के नंदनी गांव में पूर्व मुखिया रामाश्रय ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें महायज्ञ की रूप रेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी देते हुए यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि आस्था चैनल की चर्चित कथा वाचिका चित्रलेखा जी के द्वारा यहां प्रतिदिन प्रवचन का आयोजन होगा। इस यज्ञ का विधिवत उदघाटन पूर्व मंत्री विजय चौधरी करेंगे। इस महायज्ञ के संपूर्ण संस्करण का प्रसारण आस्था चैनल पर होना है। इसको लेकर आयोजक समिति के सभी सदस्य व नंदनी गांव के लोग आवश्यक तैयारी में जुट चुके हैं। बैठक में उमेश चौधरी, रामप्रवेश ठाकुर, गुडू ठाकुर, रधुनाथ ठाकुर, विनोद ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, संजय ठाकुर, रामदरश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रामबाबू महतो, जयंत्री राय, लखिन्द्र पासवान, चन्देश्वर महतो, प्रमोद ठाकुर, मुखिया उर्मिला देवी, पंचायत समिति नवीना देवी, रधुनाथ चौधरी आदि मौजूद थे।