दहेज प्रताड़ना का शिकार हुई विवाहिता
जासं, समस्तीपुर : दहेज प्रताड़ना की शिकार एक विवाहिता ने महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर
जासं, समस्तीपुर : दहेज प्रताड़ना की शिकार एक विवाहिता ने महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वष्र् 2003 में हिन्दू रिति रिवाज के साथ काफी दान-दहेज देकर शादी हुई थी। इस बीच लगातार मुझ पर और दहेज के लिए दबाव बनाया जाता था। असमर्थता जताने पर मारपीट भी की जाती थी। ससुरालियों का कहना था कि पिता से दो लाख रुपया लेकर आओ ताकि तुम्हारा पति कुछ धंधा कर सके। पीड़िता दल¨सहसराय के पगड़ा निवासी प्रीती कुमारी ने कहा है कि इस बीच उसे 29 नवंबर को नौकरी हो गई। उसने बेगूसराय के रसीदपुर, चकदिलार में शिक्षक के पद पर अपना योगदान कर लिया। उसने कहा है कि जब-जब वह अपने मानदेय का पैसा लेकर लौटती थी तो उसके पति एवं ससुर छीन लिया करते थे। महिला ने कहा है कि मेरे वेतन के पैसे से ही बोलेरो की खरीद फाइनेंस के माध्यम से की गई। इसके बावजूद जब वह महिला अपना वेतन लेकर लौटती थी तो उसका मासिक भी परिजन छीन लिया करते थे। पीड़िता ने अपने ससुर पर बुरी नजर डालने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दो माह पूर्व ससुर ने मेरे साथ दुष्कर्म भी किया। जब इसकी शिकायत मैंने अपने पति से की तो पति ने भी मुझे चुप रहने का ही संकेत दिया। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।