दिघरा मुखिया से रंगदारी मांगने वाला धराया
पूसा, संस : स्थानीय थाना क्षेत्र के दिघरा पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सुमन को मोबाइल पर जान से मारन
पूसा, संस : स्थानीय थाना क्षेत्र के दिघरा पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सुमन को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाला आखिरकार दो माह बाद पुलिस गिरफ्त में आ ही गया। आरोपी ने दिसंबर महीने में ही मुखिया से पांच लाख रुपया नगद रंगदारी मांगी थी। तब से पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया। तब जाकर स्थानीय थानाध्यक्ष शैलेश झा, सहकर्मी कुंदन कुमार चौहान, सेक्टर मोबाइल रोहित कुमार के साथ उसे कल्याणपुर के गौरा से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान राम प्रवेश महतो के रूप में की गई है। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने मोबाइल पर धमकी देने की बात स्वीकार की है। उस युवक के पास से धमकी देने वाले मोबाइल सहित तीन अन्य मोबाइल को भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने चैन की सांस ली है। बता दें कि दिसंबर महीने में मुखिया के मोबाइल पर मैसेज भेजकर धमकी दी थी। इसमें कहा गया था कि जितना जीना है जी ले अब मौका नहीं मिलेगा। आपलोगों की वजह से किसी का ¨जदगी बर्बाद हो गया है। उसका हिसाब कौन देगा? मौका का इंतजार था अब मौका का इंतजार था। अब इंतजार खत्म हो गया है। हम आपसे जल्दी मिलूंगा। तुम पांच लाख दे दो, नहीं तो तुम्हारी बच्ची जो कही पढ़ने जाती है खत्म कर दूंगा। यदि भुगतान नहीं किया तो पछताओगे। इस मैसेज मिलने के बाद मुखिया व परिजन दहशत में जी रहे थे। इस आशय की प्राथमिकी भी दर्ज करायी गई थी। तबसे पुलिस इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने का कोशिश कर रही थी।