मांगों को लेकर श्रम अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन
जासं, समस्तीपुर : बीएसएनएल अस्थाई कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर श्रम अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्श
जासं, समस्तीपुर : बीएसएनएल अस्थाई कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर श्रम अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लेनिन आश्रम से जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी भारत संचार निगम लिमिटेड से जुड़े अस्थाई मजदूरों को पूर्व की बकाया मजदूरी का भुगातन दिलाने, अस्थाई मजदूरों को विभाग द्वारा उपस्थिति पंजी पर उपस्थिति दर्ज करवाने, टेलीफोन के खंभे से गिरकर विकलांग हुए दो मजदूरों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न दूरभाष केन्द्रों पर विगत 15 वर्षों से अस्थाई मजदूर के रूप में कार्य करने बाद भी विभाग इन मजदूरों को विभागीय मजदूर के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। अध्यक्षता शुभनारायण प्रसाद ने की। संचालन जीवछ पासवान ने किया। मौके पर सुखलाल यादव, आनंदी लाल राय, अशोक कुमार महेश पासवान, रामलाल राम, राजभुवन ¨सह, हरिकांत झा, सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह, उमेश कुमार आदि मौजूद थे।