पंचायत व वार्ड स्तर पर हुई भाजपा की बैठक
रोसड़ा, संस : प्रखंड के सभी पंचायतों एवं नगर के प्रत्येक वार्डों में भाजपा की बैठक मंगलवार को हुई। इस
रोसड़ा, संस : प्रखंड के सभी पंचायतों एवं नगर के प्रत्येक वार्डों में भाजपा की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें सदस्यता अभियान पर बल देते हुए अधिक से अधिक लोगों को सदस्य एवं सक्रिय सदस्य बनाने का आह्वान किया गया। शहर के वार्ड नंबर 15 में आहूत बैठक के दौरान उपस्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने भाजपा के लक्ष्य 185 की चर्चा करते हुए विगत दिनों पटना आए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विशाल राज ¨सह की अध्यक्षता में विनोद गुप्ता, अमर प्रताप ¨सह, विजय कुमार मिश्र, अशोक पंजियार, अनिश राज, दीपक ठाकुर, मनीष कुमार ¨सह, प्रीति कुमारी, सोनी कुमारी, सुनीता देवी, सुनैना देवी एवं राम नारायण पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा प्रखंड के सभी पंचायतों में भी बैठक संपन्न होने की जानकारी मिली है।