आरएसएस की रोसड़ा जिला कमेटी गठित
रोसड़ा, संस : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रोसड़ा जिला कमेटी का पुर्नगठन करते हुए पदधारकों के नामों की घ
रोसड़ा, संस : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रोसड़ा जिला कमेटी का पुर्नगठन करते हुए पदधारकों के नामों की घोषणा की गई है। संघ की ²ष्टि में रोसड़ा को पूर्व से ही जिला गठित किया जा चुका है। विगत दिनों ताजपुर में सम्पन्न हुए आरएसएस के उत्तर बिहार कार्यकत्र्ता बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें विजल महतो को जिला संघ चालक एवं रंजीत कुमार को जिला कार्यवाह मनोनित किया गया। वहीं देवेन्द्र महतो को सह कार्यवाह, अद्र्धेन्दु शेखर उर्फ बबन जी को प्रचार प्रमुख, संजय कुमार पप्पु को सम्पर्क प्रमुख, शिव कुमार महतो को व्यवस्था प्रमुख, रामसेवक महतो को सेवा प्रमुख, मनोज चौधरी को बौद्धिक प्रमुख एवं प्रो0 शिवव्रत महतो को कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है। इधर रोसड़ा नगर के कार्यवाह के रूप में अनिल कुमार साहा के नाम की घोषणा की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रचार प्रमुख बबन जी ने बताया कि ताजपुर की बैठक में बेगूसराय विभाग के संघ चालक अमरेन्द्र प्रसाद ¨सह उर्फ लल्लु बाबु एवं बौद्धिक प्रमुख रोसड़ा के वाणीकांत झा तथा प्रचार प्रमुख पद पर जयप्रकाश वर्मा के नाम की घोषणा की गई है।